Search

 
 
 

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज ने लिया एग्जिट

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ बार फिर सुर्खियों में है. प्रभास स्टारर इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब एक्टर प्रकाश राज ने भी फिल्म छोड़ दी है.
 

Lagatar desk : संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ बार फिर सुर्खियों में है. प्रभास स्टारर इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब एक्टर प्रकाश राज ने भी फिल्म छोड़ दी है.

 

 

शूटिंग के बीच लिया गया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रकाश राज ने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया. बताया जा रहा है कि वह फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाले थे और उनकी भूमिका कहानी के लिहाज से काफी दमदार मानी जा रही थी. ऐसे में उनका बाहर होना फैन्स के लिए बड़ा झटका है.

 

क्रिएटिव डिफरेंस बनी वजह

ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच एक सीन की स्क्रिप्ट और उसे फिल्माने के तरीके को लेकर तीखी बहस हो गई थी. इसी बहस के बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़े और बात क्रिएटिव डिफरेंस तक पहुंच गई, जिसके चलते एक्टर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया.

 

सेट पर बिगड़े हालात

 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के सेट पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. इतना ही नहीं, प्रोडक्शन टीम के साथ भी प्रकाश राज का तालमेल ठीक नहीं बैठ पा रहा था, जिसके चलते मेकर्स ने यह कदम उठाया. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक न तो मेकर्स और न ही प्रकाश राज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

 

पहले दीपिका पादुकोण भी कर चुकी हैं एग्जिट

 

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका पादुकोण के भी ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबरें सामने आई थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, भारी फीस और मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी कुछ शर्तें रखी थीं, जिस पर बात नहीं बन पाई थी.

 

लगातार विवादों में ‘स्पिरिट’

खास बात यह है कि ‘स्पिरिट’ पिछले कुछ समय से लगातार कास्टिंग और इंटरनल विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इन बदलावों के बाद फिल्म को किस दिशा में ले जाते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही