Search

 
 
 

शहनाज गिल के पुराने बयान पर मचा बवाल, रिश्तों में बेवफाई को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिश्तों और बेवफाई को लेकर दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है
 

Lagata desk : एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिश्तों और बेवफाई को लेकर दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

 

 

पुराने पॉडकास्ट का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, शहनाज गिल का मिर्ची पंजाबी के साथ किया गया करीब तीन महीने पुराना पॉडकास्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज आधुनिक रिश्तों पर बात करते हुए चीटिंग के मुद्दे को लेकर ऐसा बयान देती नजर आती हैं, जिसे लेकर अब ऑनलाइन बहस छिड़ गई है.

 

क्या कहा था शहनाज गिल ने

इंटरव्यू में शहनाज कहती हैं कि अगर कोई पार्टनर बाहर किसी और से मिलना चाहता है या रिलेशनशिप में किसी और को रखना चाहता है, तो उसे कुछ समय के लिए ऐसा करने देना चाहिए. उनके मुताबिक, इंसान की फितरत ऐसी होती है कि अंत में उसे खुद अपनी गलती का एहसास होता है.

 

शहनाज ने कहा था कि एक समय बाद व्यक्ति को यह महसूस होता है कि उसने अपने पार्टनर के साथ गलत किया है और वह अंदर से टूट जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि हर इंसान के अंदर दिल होता है और हर किसी को जीने का हक है.

 

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

शहनाज का यह बयान सोशल मीडिया के एक बड़े वर्ग को बिल्कुल पसंद नहीं आया. कई यूजर्स ने उन पर बेवफाई को नॉर्मल या रोमांटिक बनाने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इस तरह की बातें रिश्तों में गलत मैसेज देती हैं.

 

लोगों ने की जमकर आलोचना

सोशल मीडिया पर कई तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.एक यूजर ने लिखा -ये वही महिला हैं जो पहले महिलाओं के धूम्रपान को तलाक की वजह बता चुकी हैं और अब बेवफाई को जायज ठहरा रही हैं.दूसरे यूजर ने लिखा -2026 में भी बेवफाई को नॉर्मल बनाना शर्मनाक है.कुछ यूजर्स ने शहनाज को गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए जमकर ट्रोल किया और उनसे सोच-समझकर बोलने की अपील की.

 

फिर विवादों में शहनाज

यह पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल अपने बयानों को लेकर विवादों में आई हों. इससे पहले भी उनके कई कमेंट्स सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का कारण बन चुके हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही