Search

 
 
 

बोकारो :  धूमधाम से बर्थडे नहीं मनाने पर नाराज किशोरी घर छोड़कर निकली, सकुशल बरामद

जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की एक किशोरी बर्थडे धूमधाम से नहीं मनने पर नाराज होकर घर छोड़कर चली गई. हालांकि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया. घटना बीते 6 फरवरी की बताई जा रही है.
 

Bokaro :  जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की एक किशोरी बर्थडे धूमधाम से नहीं मनने पर नाराज होकर घर छोड़कर चली गई. हालांकि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया. घटना बीते 6 फरवरी की बताई जा रही है. 

 

बर्थडे ना मनाने से आहत होकर उठाया कदम

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का जन्मदिन पिछले साल की तुलना में इस बार सादगी से मनाया गया, जो उसको रास नहीं आया. इसी बात से आहत होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया.

 

घर से निकलने से पहले वह एक पत्र छोड़कर गई, जिसमें लिखा था कि उसे यह महसूस हुआ कि अब उसे पहले जैसा प्यार नहीं मिल रहा है और न ही उसका जन्मदिन उत्साह से मनाया गया, इसलिए वह जा रही है.


पत्र पढ़ परिजनों के उड़े होश

जब परिजनों को पत्र मिला और बेटी घर में नहीं मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजन तुरंत सेक्टर-12 थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज की. थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित की.

 

गठित टीम ने किशोरी की तलाश के लिए शहर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सोशल मीडिया और स्थानीय मुखबिरों को भी अलर्ट पर रखा गया.

 

करीबन दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लापता लड़की को सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के पास देखा गया है. सूचना पाकर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया.

 

पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही