Search

 
 
 

लातेहार : बेंगलुरु में काम के दौरान गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

जिले के मनिका प्रखंड के नामूदाग गांव के व्यक्ति की बेंगलुरू में काम करने के दौरान बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सज्जाद आलम के रूप में हुई है.
 

Latehar :  जिले के मनिका प्रखंड के नामूदाग गांव के व्यक्ति की बेंगलुरू में काम करने के दौरान बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सज्जाद आलम के रूप में हुई है.

 

उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सज्‍जाद आलम अपने घर में अकेला कमाने वाला था. उसकी एक 16 साल की बेटी और एक 12 साल व एक सात साल लड़का है. 

 

बेंगलुरु से रांची लाकर रिम्स में कराया गया था भर्ती 

परिजनों के अनुसार, सज्‍जाद आलम बेंगलुरू में वेंटेक इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में काम करता था. तीन जनवरी को वह काम करने के दौरान फैक्‍ट्री के बिल्डिंग से नीचे गिर गया था.

 

फैक्ट्री के मालिक प्रसाद रेड्डी ने उसे बैंगलुरू के किसी अस्‍पताल में भर्ती कराया था. शुरू के कई दिनों तक उसने इलाज का खर्चा वहन किया. लेकिन बाद में उन्‍होंने इलाज का खर्च देने से इनकार कर दिया.

 

इसके बाद सज्‍जाद आलम के परिजनों उसे बेंगलुरु से रांची लेकर आये और रिम्स में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में आठ फरवरी को उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही