Search

 
 
 

अब 15 फरवरी तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा लोक भवन उद्यान

रांची सहित राज्य की जनता अब 15 फरवरी तक लोक भवन उद्यान का लुफ्त उठा सकेंगी. राज्यपाल ने लोगों की बढ़ती उत्साह और सहभागिता को देखते हुए भ्रमण की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi : रांची सहित राज्य की जनता अब 15 फरवरी तक लोक भवन उद्यान का लुफ्त उठा सकेंगी. राज्यपाल ने लोगों की बढ़ती उत्साह और सहभागिता को देखते हुए भ्रमण की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया है.

 

इससे पहले  लोक भवन उद्यान को 2 फरवरी से 8 फरवरी तक आम नागरिकों के लिए खोला गया था, जिसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. यानी लोक भवन उद्यान अब 15 फरवरी  तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा.

 

उद्यान भ्रमण का समय पहले की तरह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है. हालांकि दोपहर 1 बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा. उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश कर सकते हैं.


राज्यपाल के इस निर्णय से राजधानी सहित राज्यभर के नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग लोक भवन उद्यान के सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही