Search

 
 
 

पलामू : हसनैन खान ने वार्ड 28 के मतदाताओं से की वोट की अपील

नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद हसनैन खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वार्डवासियों से समर्थन की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनका चुनाव चिन्ह डबल रोटी है. वे राजनीति नहीं, बल्कि सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं.
 

Palamu :  नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद हसनैन खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वार्डवासियों से समर्थन की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनका चुनाव चिन्ह डबल रोटी है. वे राजनीति नहीं, बल्कि सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं.

 

पार्षद प्रत्याशी ने कहा कि वार्ड 28 में पानी, सड़क, नाली, गली, शिक्षा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं. यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला तो इन सभी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

हसनैन खान ने कहा कि वे वादों की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, बल्कि काम करके दिखाने में यकीन करते हैं. विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीन पर नजर आएगा.

 

गरीब, मजदूर, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि एक बार उन्हें सेवा करने का अवसर दें, ताकि वार्ड 28 को विकास की नई दिशा मिल सके.

 

मौके पर अशोक सिंह, प्रदीप अकेला (पूर्व वार्ड पार्षद), मो. अरशद, मो. सैफी, मुस्तकीम शेख, फैयाजुद्दीन, नौशाद खान, भोलू शाह, मो. जावेद, सौरव वर्मा, मो. रिजवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही