Search

 
 
 

प्रदीप यादव, बंधु तिर्की दलबदल मामले में होगा इश्यू फ्रेम, स्पीकर कोर्ट में हुई सुनवाई

 
Ranchi: विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की दल-बदल मामले में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की पूरी दलील सुनने के बाद इश्यू फ्रेम करना तय किया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई को लेकर अभी तारीख तय नहीं किया गया है. सुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सुनवाई दसवीं अनुसूची के तहत हो रही है. दसवीं अनुसूची के जो प्रावधान हैं, उन्हें अधिवक्ता अच्छी तरह समझ लें और उसी मर्यादा के अनुरूप व्यवहार करें. पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-life-is-getting-normal-most-shops-on-main-road-closed-on-the-fifth-day-of-violence/">रांची

: जनजीवन हो रहा सामान्य, हिंसा के पांचवें दिन मेन रोड की अधिकतर दुकानें बंद
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-eci-gave-last-chance-to-cm-hemant-said-reply-to-28-hearing-has-been-postponed-twice/">BREAKING

: ECI ने CM हेमंत को दिया अंतिम मौका, कहा – 28 को दें जवाब, दो बार टाली जा चुकी है सुनवाई

स्पीकर के न्यायाधिकरण में किया गया है तीन कंप्लेन

बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के दल-बदल मामले में स्पीकर के न्यायाधिकरण में तीन कंप्लेन किया गया है. यह कंप्लेन भाजपा के महासचिव विनोद शर्मा, कांके विधायक समरीलाल और भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह की ओर से दर्ज किया गया है. स्पीकर ने तीनों की याचिका की सुनवाई एक साथ की. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखने की बात कही. दलीलें रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष इश्यू फ्रेम करेंगे. संभावना है कि 10 से 12 बिंदुओं पर आरोप तय किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें - पोषण">https://lagatar.in/on-the-petition-of-poshan-sakhis-the-high-court-sought-answers-from-the-central-and-state-governments/">पोषण

सखियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही