Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यह हमारा सौभाग्य है कि इस विपदा में भी हम दूसरे राज्यों को अमृतरूपी मेडिकल ऑक्सीजन भेज रहे: CM

Advertisement
Advertisement

लिंडे इंडिया लिमिटेड के 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया रवाना

Ranchi:इस वैश्विक महामारी के दौर में पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी है.लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि इस घड़ी में भी हम अपने राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्यों को भी अमृतरूपी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम हो पाए हैं. यह कहना है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का. उन्होंने कहा है कि सदियों से झारखंड के संसाधनों से दूसरे राज्य लाभान्वित होते रहे हैं,जो आज भी जारी है. यह झारखंड के लिए गौरव की बात है. मुख्यमंत्री ने उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित लिंडे इंडिया लिमिटेड के 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर को ऑनलाइन फ्लैगऑफ कर जमशेदपुर से दिल्ली के लिए रवाना करने के दौरान किया.

इस दौरान जमशेदुपर डीसी सूरज कुमार ने मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति से भी अवगत कराया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे व जमशेदपुर से डीसी,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,विधायक मंगल कालिंदी,संजीव सरदार सहित लिंडे इंडिया लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित थे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेमंत से किया था आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार से मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई की अपील की थी. इसपर हमनें केंद्र सरकार की अनुमति से दिल्लीवासी एवं दिल्ली में रहने वाले झारखंडवासियों की जीवन रक्षा के लिए मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का पुनीत काम किया.

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार हर क्षेत्र में पैनी नजर बना रखी है. स्वास्थ्य सुविधाओं में उपयोग होने वाले सभी महत्वपूर्ण उपकरणों की उपलब्धता हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है.

जिले में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली

मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला के डीसी सूरज कुमार ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज, ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था,ऑक्सीजन रिफलिंग की व्यवस्था,कोविड सर्किट के उपयोग इत्यादि सहित अन्य विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. डीसी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 900 ऑक्सीजनयुक्त बेड है. आने वाले दिनों में और ऑक्सीजनयुक्त बेड बढ़ाने की कार्य योजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थापित कोविड सर्किट का लाभ मरीजों को मिलना प्रारंभ हो गया है.

विधायकों ने मुख्यमंत्री से वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का किया आग्रह

मौके पर उपस्थित विधायक मंगल कालिंदी एवं विधायक संजीव सरदार से मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में पूछा. दोनों विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया. विधायकों ने कहा कि इस संक्रमण की घड़ी में मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता अधिक महसूस की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए सरकार वेंटिलेटर बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार का यह भी प्रयास है कि राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो ताकि प्रारंभिक उपचार में ही मरीजों को ठीक किया जा सके और उन्हें वेंटिलेटर पर जाने की नौबत न आए.

"जियो और जीने दो की नीति से चल रही हमारी सरकार"

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार "जियो और जीने दो" के उद्देश्य से कार्य कर रही है. आज जिले के बर्मामाइंस स्थित लिंडे इंडिया लिमिटेड द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के लिए 58 टन मेडिकल ऑक्सीजन भेजने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंड वासियों के जीवन की रक्षा करते हुए अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर सहानुभूति रखती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही