Search

 
 
 

सूर्या हांसदा की तुलना शिबू सोरेन से करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुप्रियो

झामुमो कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक अपराधी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भाजपा राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, जो बेहद चिंता का विषय है.
 

Ranchi : झामुमो कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक अपराधी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भाजपा राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, जो बेहद चिंता का विषय है.

 

भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड बनने के बाद से एक संगठित अपराधी गिरोह सक्रिय था और उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. लेकिन भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा द्वारा इस अपराधी सूर्या हांसदा की तुलना दिशोम गुरु शिबू सोरेन से करना अत्यंत दुखद है.

 

उन्होंने जानकारी दी कि 28 अगस्त को विधानसभा सत्र में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा जाएगा. साथ ही JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नाम गुरुजी के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा.

 

भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को खुद यह बात रखनी चाहिए थी क्योंकि वे जनजातीय कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं. लेकिन भाजपा के पास अब सूर्या हांसदा के मुद्दे को छोड़ कोई और सवाल बचा ही नहीं है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR जैसे महत्वपूर्ण मामले पर भाजपा कोई जवाब नहीं दे रही और पुलिस मुठभेड़ को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही