Search

 
 
 

महाराष्ट्र में व्यापारी के यहां IT की रेड, 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिलने की खबर

 
Mumbai : महाराष्ट्र में आयकर विभाग द्वारा एक स्टील, कपड़ा व्यापारी, रियल इस्टेट डेवलपर के यहां छापा मारे जाने की खबर है. वहां से भारी मात्रा में कैश मिला है. महाराष्ट्र के जालना में की गयी छापेमारी में बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति भी विभाग को मिली है. जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है. सूत्रों की मानें तो 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती सहित कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asias-richest-gautam-adani-gets-z-category-security-30-security-personnel-will-be-with-him-for-24-hours/">एशिया

के सबसे अमीर गौतम अडानी को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे साथ रहेंगे 30 सुरक्षाकर्मी

कैश गिनने में विभाग को 13 घंटे का समय लगा

जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार छापेमारी में मिले कैश को गिनने में विभाग को 13 घंटे का समय लगा. इनकम टैक्स विभाग ने 1 से 8 अगस्त के बीच यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग की नासिक ब्रांच द्वारा की गयी कार्रवाई में राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. छापेमारी में 120 से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ. इसे भी पढ़ें :  शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-wrote-in-saamana-bjp-could-not-make-rcp-singh-the-shinde-of-bihar-nitish-defeated/">शिवसेना

ने सामना में लिखा, आरसीपी सिंह को बिहार का शिंदे नहीं बना पायी भाजपा, नीतीश ने पटखनी दे दी

सुबह 11 से रात 1 बजे तक कैश की गिनती होती रही

बताया गया है कि कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले कैश को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में ले जाकर गिना गया. कैश गिनने का काम सुबह 11 बजे से रात में लगभग एक बजे तक चला. आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितताएं हैं, जिसके बाद आयकर विभाग रेस हो गया. जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के घर और कारखानों में छापेमारी की. हालांकि घर में टीम को कुछ नहीं मिला, लेकिन शहर के बाहर फार्महाउस में नकदी और सोना-हीरे समेत कई कागजात बरामद हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही