Search

 
 
 

धनबाद के कारोबारी शंभूनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आईटी का सर्वे

 
Dhanbad : धनबाद के बड़े कारोबारी शंभूनाथ अग्रवाल व नंदू अग्रवाल (पिता-पुत्र) के गोविंदपुर स्थित 14 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने 6 जनवरी की दोपहर एक साथ दबिश दी. पटना और कोलकाता से आई टीम ने धनबाद आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दोपहर करीब 12.30 बजे से अग्रवाल के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया. व्यवसाय से संबंधित सभी फाइलें व कागजात जब्त कर जांच की जा रही है. शंभूनाथ अग्रवाल व उनके बेटे नंदू अग्रवाल के लोहा, कोयला, पत्थर, बिल्डर, चावल, होटल समेत अन्य कई कारोबार हैं. शंभू अग्रवाल का कारोबार धनबाद से लेकर कोलकाता तक फैला हुआ है. शिव शंभू स्टोन क्रशर, श्री कल्याणी एग्रीटेक लिमिटेड, जय माता अम्बे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभू प्लाजा गोविंदपुर, शिव शंभू ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिव शंभू कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, गोविंदपुर स्थित होटल मधुवन आदि का संचालन वही करते हैं. उनकी कंपनी का कार्यालय कोलकाता में भी है. इन सभी जगहों पर एक साथ 60 से अधिक अधिकारियों की टीम आयकर सर्वे कर रही है. टीम ने कार्यालयों व प्रतिष्ठान से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क आदि भी जब्त किए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jain-community-happy-with-centres-decision-on-sammed-shikharji/">धनबाद

: सम्मेद शिखरजी पर केंद्र के फैसले से जैन समाज में खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही