Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शांति समिति की बैठक में हुआ तय, विसर्जन जुलूस में नहीं बजेंगे अश्लील गाने

Chandwa : थाना परिसर में बुधवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी सदस्यों से थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों और गांवों में हो रहे सरस्वती पूजा के संबंध में जानकारी ली. बैठक में उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर अपने-अपने विचार रखे. वहीं थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने कहा कि पूजा व मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने बजाने पर रोक रहेगी. साथ ही शराबियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उपस्थित लोगों ने प्रखंड में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की बात कही. थानेदार श्री गुप्ता ने कहा कि कम उम्र के बच्चों के द्वारा अक्सर तेज रफ्तार से राइड किया जाता है, जिसपर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ घर के सदस्यों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है. लोग बगैर हेलमेट और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं. वहीं बीडीओ विजय कुमार ने प्रखंडवासियों से भाईचारे का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पूजा को संपन्न करवाने की अपील की. बैठक को उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, पंसस नीलम देवी, पूर्व उप प्रमुख फिरोज अहमद, राजकुमार साहु आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर चंदवा पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि रोहित यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू उरांव, मालहन मुखिया जतरु कुमार मुंडा, रामयश पाठक, पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित लाल नाथ शाहदेव, प्रमोद कुमार साहू, रवि डे, सतेंद्र प्रसाद यादव, निर्मल भारती समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/team-india-and-new-zealand-players-reached-ranchi-see-pictures/">रांची

पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, देखें तस्‍वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही