- अब बदलाव नहीं, सैलाब आएगा
Lagatar Desk : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान अपने गृह जनपद रामपुर पहुंच गए हैं.
रिहाई के बाद उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. रामपुर लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने आगामी विधानसभा चुनावों को "चुनाव नहीं, बल्कि एक क्रांति" बताया है. उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य में बदलाव नहीं, बल्कि एक सैलाब आएगा.
STORY | Upcoming election will be 'revolution': Azam Khan after returning to Rampur Samajwadi Party leader Azam Khan has described the upcoming Uttar Pradesh Assembly elections as a "revolution, not an election", saying there would be a "deluge, not change", after his release from jail on interim bail in a money laundering case. READ: https://t.co/wrC3BekvVQ (PTI Photo)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
गौरतलब है कि जौहर विश्वविद्यालय मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके चलते वह पिछले करीब 20 दिनों से जेल में बंद थे. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था. वहीं इससे पूर्व मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आजम खान का जेल से बाहर आना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक बड़ा सियासी संबल साबित हो सकता है. लंबे समय से सपा की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे आजम खान की सक्रियता से पार्टी के चुनावी अभियान को नई धार मिलने की उम्मीद है.