Lagatar Desk : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है. अदालत ने इसका कारण ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया जाना बताया है.
इसे भी पढ़ें
इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में राहत देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब आजम खान का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
उल्लेखनीय है कि जौहर विश्वविद्यालय मामले में जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही ईडी ने इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद से वह करीब 20 दिनों से जेल में हैं. आजम खान उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हैं. वह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं. उनकी उम्र 78 साल है.
उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले आजम खान के जेल से बाहर निकलने को अखिलेश यादव के लिए बड़ा सहारा माना जा रहा है. इससे अखिलेश को चुनावी अभियान में मदद मिलेगी. (इसे भी पढ़ें...Dumka : डॉक्टर के सुसाइड स्टेटस से मचा हड़कंप, पुलिस ने होटल के कमरे से सुरक्षित निकाला)

