Search

 
 
 

सिर्फ थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल

 
Ranchi: सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद बवाल जारी है. इसी बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सुभाष मुंडा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों की हिम्मत बहुत बढ़ गई है. पुलिस को चाहिए कि इस केस की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच कर एक-दो दिनों के अंदर दोषियों को पकड़े. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ले. सुभाष मुंडा के मोबाइल का डिटेल निकाले. इससे कई बातें निकलकर सामने आएंगी. बाबूलाल ने कहा कि जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया है. उसमें सिर्फ थाना प्रभारी के निलंबन से बात नहीं बनेगी,जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें -सुभाष">https://lagatar.in/people-came-on-the-road-to-stop-ranchi-in-protest-against-subhash-munda-murder-case/">सुभाष

मुंडा की हत्या के विरोध में रांची बंद कराने सड़क पर उतरे लोग, SSP ने नगड़ी थानेदार को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही