Patna News: बिहार में दारोगा भर्ती विवाद के बाद बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी को पद से मुक्त कर दिया गया. उनकी जगह जितेंद्र सिंह गंगवार को BPSSC का चेयरमैन नियुक्त किया है. इस मामले में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने अधिसूचना जारी कर दी है. गंगवार अपने मूल कार्यों के अतिरिक्त आयोग के अध्यक्ष का प्रभार संभालेंगे.
इसे भी पढ़ें:
जीएस गंगवार की नियुक्ति बिहार पुलिस सेवा आयोगि अधिनियम, 2016 की धारा (1) के तहत की गई है. सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद आयोग की कमान अब नए अधिकारी के हाथों में होगी.
1993 बैच के आइपीएस अधिकारी जेएस गंगवार वर्तमान डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत हैं. अव वो अपनी मौजूदा पॉजिशन के साथ BPSSC के चेयरमैन का कार्यभार भी संभालेंगे.
दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर खूब हंगामा हुआ था. परीक्षा की प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे थे. मामले की जांच प्राधिकरण की ओर से की जार रही थी. विवाद बढ़ने के बाद आयोग ने अंतत: दारोगा भर्ती परीक्ष रद्द करने का फैसला लिया था.
सरकार की अधिसूचना में अध्यक्ष बदलने और अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की बात कही गई है, लेकिन भर्ती परीक्षा में अनियमितता का कोई उल्लेख नहीं किया गया है. लेकिन आयोग के अध्यक्ष का बदलना महत्वपूर्ण प्रशासनिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

