Search

 
 
 

19 से 21 फरवरी तक इटखोरी महोत्सव: कैलाश खेर, अल्ताफ राजा व भोजपुरी गायिका कल्पना की होंगी प्रस्तुति

जिले के इटखोरी में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 19, 20 और 21 फरवरी को तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यह महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आधुनिक मनोरंजन और एडवेंचर गतिविधियों का समन्वित मंच साबित होता आया है
 

Chatra: जिले के इटखोरी में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 19, 20 और 21 फरवरी को तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यह महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आधुनिक मनोरंजन और एडवेंचर गतिविधियों का समन्वित मंच साबित होता आया है. महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या पर देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. 

 

प्रमुख आकर्षण ‘ड्रोन शो’

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, मशहूर गायक अल्ताफ राजा और भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति पेश करेंगी. साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकार और स्थानीय प्रतिभाओं की भी प्रस्तुतियां होंगी. फैशन शो, थिएटर प्रस्तुति और फिल्म प्रकाशन को भी कार्यक्रम में स्थान दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘ड्रोन शो’ होगा. जिसमें करीब 500 ड्रोन के जरिए रात के अंधेरे में कलाकृतियां दिखाई जाएगी. 

Uploaded Image

बक्सा डैम में बनाना राइड 

19 और 20 फरवरी को बक्सा डैम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 आयोजित किया जाएगा. इसमें बनाना राइड, डिस्को और रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक बोर्डिंग, जेट स्की सहित आठ प्रकार की वाटर गतिविधियां होंगी. लक्षनपुर स्थित भेड़ी फॉर्म डैम के पास पैरा सेलिंग और ऑल रोड बाइकिंग होगी. जबकि मंदिर रोड क्षेत्र में वॉल क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और रोप कोर्स जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी. 21 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा.

 

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने मंच, सुरक्षा, साफ सफाई, पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 


19 व 20 को एडवेंचर गतिविधियां फ्री

एडवेंचर गतिविधियां 19 और 20 फरवरी को आम जनता के लिए निःशुल्क रहेंगी. 15 से 60 वर्ष आयु के शारीरिक रूप से सक्षम लोग प्रशिक्षकों की निगरानी में भाग ले सकेंगे. उपायुक्त ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से महोत्सव में सहभागिता की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही