Search

 
 
 

रिश्वत से नहीं साहब, विजिलेंस से डर लगता है!, घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई है. यहां टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते क्लर्क साकेत कुमार और एक बिचौलिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अतिक्रमण हटवाने के एवज में क्लर्क ने रिश्वत की मांग की थी.
 

Patna: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई है. यहां टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते क्लर्क साकेत कुमार और एक बिचौलिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अतिक्रमण हटवाने के एवज में क्लर्क ने रिश्वत की मांग की थी.

 
जानकारी के मुताबिक, जमीन से अतिक्रमण हटवाने के बदले में क्लर्क ने दहिला गांव निवासी रवींद्र यादव से 30 हजार रुपये की मांगी थी. मौल-भाव के बाद रिश्वत की रकम 15 हजार रूपए तय हुई. योजना के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही आवेदक ने 10 हजार रुपये की अग्रिम राशि दी. पहले से जाल बिछाए निगरानी टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया.

 


गिरफ्तार किए गए क्लर्क और बिचौलिए से पूछताछ जारी है. संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं. बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेस कसा जा रहा है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है.

 
बता दें, जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU  की टीम ने बिजली विभाग के एग्जक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. टीम ने एक साथ उनके 7 ठिकानों पर रेड मारी थी. जिसमें करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही