Search

 
 
 

बिहार में डीजे विवाद में दो लोगों की हत्या, 1 घायल

शादी समारोह इन दिनों हिंसा की वजह बनजे जा रहे है. किसी न किसी बहाने से शादी, बारात में मारपीट, फायरिंग की घटनाएं हो रही है. धीरे-धीरे यह खतरनाक साबित होता जा रहा है. इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के नालंदा और पटना का है. जहां शादी बारात के दौरान हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गई. दो परिवारों की खुशियां पल भर में गम में बदल गई.
 

Bihar : शादी समारोह इन दिनों हिंसा की वजह बनते जा रहे है. किसी न किसी बहाने से शादी, बारात में मारपीट, फायरिंग की घटनाएं हो रही है. धीरे-धीरे यह खतरनाक साबित होता जा रहा है. इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के नालंदा और पटना से आया है. जहां शादी बारात के दौरान हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गई. दो परिवारों की खुशियां पल भर में गम में बदल गई.

 

जानकारी अनुसार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव से कृष्णा पासवान के बेटे की बारात कासिमचक आई थी. लोग डीजे पर डांस कर रहे थे तभी गाने को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई. इसी बारात में शामिल एक युवक ने दूसरे पक्ष पर गाड़ी चढ़ा दी.

 

इस घटना में दूल्हे के बहनोई बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है. यह घटना नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित दीपनगर थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

इसी तरह का एक मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से आया है. यहां डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 17 वर्षीय विकास कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही