Search

 
 
 

भागलपुर : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

बिहार से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई है. ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है. बुधवार को कदमा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा में शौ सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Bhagalpur : बिहार से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई है. ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है. बुधवार को कदमा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा में शौ सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे थे, तभी जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक-एक कर तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

 

चौथा व्यक्ति बाहर ही था. उसने यह सब देख शोर मचाया. मजदूर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकटठा हो गए. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.


मृतकों की पहचान बम-बम मंडल, जननदन मंडल और श्रीलाल मंडल के रूप में हुई है, जो लछमिनिया गांव, कदवा थाना क्षेत्र के निवासी थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीनों मजदूरों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही