Search

 
 
 

सुपौल : कंटेनर ट्रक ने ट्रिपल लोडेड बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत,एक घायल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र में एनएच-327 ई पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पांडेपट्टी स्थित गया चौक के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रिपल लोडेड बाइक और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई
 

Supaul :  जिले के जदिया थाना क्षेत्र में एनएच-327 ई पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जहां पांडेपट्टी स्थित गया चौक के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रिपल लोडेड बाइक और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है.

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के मोहम्मद शाहबाज आलम शेख (21) और मोहम्मद अरमान (19) के रूप में हुई है. वहीं तीसरा युवक मोहम्मद साहब (20) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

 


जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक रानीगंज की ओर से जदिया की तरफ तेज गति से आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही कंटेनर ट्रक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

 

मामला और दुखद तब हो गया जब रेफर किए जाने के बावजूद एक गंभीर रूप से घायल युवक को करीब एक घंटे तक अस्पताल से बाहर नहीं ले जाया गया. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी भी मौत हो गई. इस लापरवाही ने परिजनों के गुस्से और दुख को और बढ़ा दिया.

 

अस्पताल के डॉक्टर संजीव कुमार सुमन के अनुसार, जब घायलों को लाया गया, तब एक की मौत हो चुकी थी और दो की हालत बेहद नाजुक थी. उन्होंने तत्काल प्राथमिक इलाज कर दोनों को रेफर किया, लेकिन संसाधनों की कमी और देरी के कारण एक और युवक को बचाया नहीं जा सका.पुलिस ने कंटेनर ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही