Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद, महिला आयोग ने 3 दिन में मांगा जवाब

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है. इस बार भी उन्होंने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया है. इसके बाद से हर तरफ उनकी आलोचना शुरू हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Purnia : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है. इस बार भी उन्होंने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया है. इसके बाद से हर तरफ उनकी आलोचना शुरू हो गई है. 

 

इस बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब देने को कहा है. साथ ही यह भी पूछा गया है कि आखिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया. जिसके बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई.


दरअसल, पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीति में महिलाओं के साथ शोषण होता है और इसमें नेता सबसे आगे हैं. कई लोगों ने इसे महिलाओं के संघर्षों का अपमान बताया, जबकि कुछ लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. देखते ही देखते यह मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया.

 

महिला आयोग ने कहा कि पप्पू यादव को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांग गया है. अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनकी सांसदी रदद् करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से सिफारिश की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही