Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

जिले के बिहार थाना क्षेत्र में अंबर होटल के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की मौत हो गई. जहां तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Nalanda : जिले के बिहार थाना क्षेत्र में अंबर होटल के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की मौत हो गई. जहां तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

 

मृतका की पहचान छबीलापुर थाना क्षेत्र के गोरौर गांव निवासी धनेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने बिहारशरीफ आई थीं. हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई.


मृतका के पुत्र रवि राज कुमार के अनुसार, उनकी मां एक अन्य महिला के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घायल महिला को तुरंत दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित नोबेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

अस्पताल में अफरा-तफरी के दौरान ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बताया जाता है कि सुधा देवी आंगनवाड़ी सेविका थीं. उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही