Search

 
 
 

समस्तीपुर : बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

बिहार में अपराधियों हौसला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटना आ रही है. ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थात्रा क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर युवक की ह्त्या कर दी.
 

Samastipur : बिहार में अपराधियों हौसला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटना आ रही है. ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थात्रा क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी.

 


जानाकारी के अनुसार भुसकौल निवासी उपेंद्र राय के पुत्र अमित कुमार अपने दोस्त राजीव कुमार के साथ किसी काम से निकले तभी अचानक से बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अमित और राजीव ने खतरे को भांपते हुए अपनी बाइक को छोड़ वहां भागने लगे. बदमाश भी उनका पीछा करते रहे. भागते हुए दोनों कब्रिस्तान के अंदर चले गए.

 

अपराधियों ने अंदर घुसकर दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में अमित को कई गोलियां लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, राजीव को गंभीर चोटें आई है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया.

 

गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत का बन गया. सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया. वारदात के बाद तीनों बदमाश पल्सर बाइक से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुए इस घटना से लोगों में आक्रोश है. 


घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है.  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 

आसपास के लोगों से अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि अमित की किन लोगों से दुश्मनी थी. अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही