Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : पोखर में डूबे युवक का शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर किया जाम

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित भूसौला पोखर में सोमवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था.
Advertisement
Advertisement
  • वाहनों की लगी लंबी कतारें

Patna : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित भूसौला पोखर में सोमवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था. 

 

जानकारी के अनुसार बिक्रम थाना क्षेत्र के मोहनचक निवासी 28 वर्षीय बिलेन्द्र मांझी की डूबने से मौत हो गई. बिलेंद्र रात को शौच के लिए निकले थे. कभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने काफी देर तक बिलेंद्र की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. 12 घंटे बीते जाने के बाद भी बिलेंद्र का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

 

गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सुबह 9 बजे एम्स गोलंबर जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरती है. इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई. परिजन जल्द से जल्द शव बरामजदी की मांग करते रहे. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही