Search

 
 
 

भागलपुर में 10 साल के बच्चे की हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव

बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां एक बच्चे की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र का है. सोमवार की सुबह श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के पास नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में एक 10 वर्षीय बच्चे का मिलने से हड़कंप मच गया.
 

Bhagalpur : बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां एक बच्चे की हत्या कर दी गई है. ताजा मामला भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र का है. सोमवार की सुबह श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के पास नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में एक 10 वर्षीय बच्चे का मिलने से हड़कंप मच गया. 

 

सफाईकर्मी जब सुबह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कूड़े के ढेर में बच्चे का शव पड़ा हुआ है. उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

 

मृतक की पहचान मोहम्मद शमीर (10 वर्ष), पिता मोहम्मद इजहार, निवासी ललमटिया थाना क्षेत्र के रूप में की गई है. घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि वह घर रात 8 बजे दुकान जाने का बोलकर निकला था. इतने छोटे बच्चे की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है.

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है. टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

 

परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात अपराधी ने बच्चे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कूड़े के ठेले में फेंक दिया. परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 

 

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान हो सके. भागलपुर सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही