Search

 
 
 

बिहार : सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक मुफ्त इलाज

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए है. यह बैठक डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई.
 

Bihar : परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाने व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए है. यह बैठक डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई.  

 

अब सड़क हादसे के शुरुआती एक घंटे के भीतर सभी घायलों को अपातकालीन ट्रामा सेंटरों में 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और गोल्डन आवर में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है.

 

इस सुविधा से सड़क हादसों में घायल लोगों को अब इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. अक्सर ऐसा होता है दुघर्टना होने पर पैसा नहीं होने के कारण परिजन मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर जाते. जिससे कभी-कभी काफी देर हो जाती है और मरीज दम तोड़ देता है. इस योजना से इससे गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी.


यह सुविधा राज्य के प्रमुख और चिन्हित सभी अस्पतालों में लागू की जाएगी. बैठक में ट्रैफिक जाम व सड़क हादसों को कम करने के लिए फैसले लिए गए है. बिहार के बड़े-बड़े शहरों में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को पीपीपी (PPP) मोड पर लागू किया जाएगा.

 

इस सिस्टम के तहत हाई-टेक कैमरों से यातायात की निगरानी होगी और नियम तोड़ने वालों पर तकनीकी नजर रखी जाएगी. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि सड़क अनुशासन बेहतर होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही