Search

 
 
 

देवघर: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार पहुंचे बाबा धाम

बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी देवघर स्थित बाबा धाम पहुंचे. पटना एयरपोर्ट से सीधे देवघर एयरपोर्ट पर उनका आगमन 3:15 बजे हुआ. भारी सुरक्षा के बीच सम्राट चौधरी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग जरिए बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. देवघर एसडीएम रवि कुमार ने उनका स्वागत किया.
 

Deoghar: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी देवघर स्थित बाबा धाम पहुंचे. पटना एयरपोर्ट से सीधे देवघर एयरपोर्ट पर उनका आगमन 3:15 बजे हुआ. भारी सुरक्षा के बीच सम्राट चौधरी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग जरिए बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. देवघर एसडीएम रवि कुमार ने उनका स्वागत किया.

 

उनके आगमन पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई. मंदिर के वीआईपी गेट से उन्हें मंदिर प्रांगण से गर्भ-गृह में पहुंचाया गया. जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलार्पण किया और आशीर्वाद लिया. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से बिहार के उन्नति प्रगति और समृद्धि की कामना की. 

 


 
गर्भगृह से बाहर निकालने के बाद भी कड़ी सुरक्षा के बीच वीआईपी गेट के बाहर निकले. वे मीडिया के सवालों के से बचते नजर आए. पत्रकारों ने सवाल किया कि सम्राट जी बाबा धाम कैसे आना हुआ, तो उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए हम बाबा धाम आए हैं. हमने कामना की है कि बिहार समृद्ध हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही