Search

 
 
 

रांची: अब हर अस्पताल होगा तैयार, कैंसर जांच और रेडिएशन की सुविधा होगी अनिवार्य

झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने निर्देश जारी कर सभी सदर अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच और उपचार से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की पहल की है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने निर्देश जारी कर सभी सदर अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच और उपचार से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की पहल की है.

 

निर्देश के अनुसार, अब अस्पतालों में रेडिएशन सेंटर, MRI और CT स्कैन जैसी सुविधाओं के लिए पर्याप्त जगह और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा. इसके लिए निर्माण और उन्नयन कार्यों में विशेष प्रावधान किए जाएंगे.

 

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त सचिव ने झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर कहा है कि अस्पतालों के लिए तैयार हो रहे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में रेडिएशन सेंटर के लिए स्थान अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए.

 

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि लीनियर एक्सीलेरेटर जैसे आधुनिक उपकरणों की स्थापना के लिए तकनीकी मानकों के अनुसार रेडिएशन बंकर बनाना जरूरी होगा. साथ ही MRI और CT स्कैन यूनिट के लिए भी पर्याप्त जगह सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में सेवाओं के विस्तार में कोई परेशानी न हो. इसके अलावा जेएसबीसीसीएल को निर्देश दिया गया है कि वह अपने सभी कंसल्टेंट्स को मौजूदा और प्रस्तावित DPR में जरूरी संशोधन करने के लिए निर्देश जारी करे.

 

सरकार का लक्ष्य है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज की सुविधाएं जिला स्तर तक उपलब्ध हों. इससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस आदेश को सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, अस्पताल अधीक्षकों और जिलों के सिविल सर्जनों को भेज दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही