Search

 
 
 

चतरा: लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी, पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को किया सम्मानित

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और समाज के सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां एक लापता बच्चे की खोज में अहम जानकारी देने वाले युवक को सम्मानित किया गया. हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्राम जबड़ा निवासी पंकज कुमार को अपने कार्यालय में इनाम की राशि देकर सम्मानित किया.
 

Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और समाज के सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां एक लापता बच्चे की खोज में अहम जानकारी देने वाले युवक को सम्मानित किया गया. हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्राम जबड़ा निवासी पंकज कुमार को अपने कार्यालय में इनाम की राशि देकर सम्मानित किया.


इस सम्मान को पाकर पंकज भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है. दरअसल, 11 अप्रैल को संजय दास ने अपने 13 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के अचानक लापता होने की सूचना थाना में दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. जिसके बाद एसओपी के तहत आसपास के जंगलों और सुनसान इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 

 


साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की गई, पोस्टर चिपकाए गए और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया. रेलवे स्टेशनों पर भी बच्चे की तस्वीर लगाई गई ताकि जल्द से जल्द सुराग मिल सके. पुलिस की इस मुहिम को तब सफलता मिली जब 12 अप्रैल को पंकज कुमार ने सूचना दी कि बच्चा बिहार के गया जी जिले के शेरघाटी में देखा गया है. 


सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, लापता घर के चिराग के वापसी से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की खोज में समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. 


पंकज कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है. समाज के ऐसे ही सकारात्मक सहयोग से हम सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ पंकज का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है. यह घटना यह साबित करती है कि जब पुलिस, आम जनता के साथ मिलकर कार्य करती हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही