Search

 
 
 

रांची के नगड़ी में कथित बालू वसूली का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

राजधानी रांची के नगड़ी इलाके से कथित बालू वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.
 

Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी इलाके से कथित बालू वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

 

मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह वीडियो नगड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पैसे वसूले जाने का आरोप है. उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि पुलिस इस तरह खुलेआम वसूली कैसे कर रही है और क्या इसकी जानकारी शीर्ष स्तर तक नहीं पहुंचती.

 

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि राज्य में बालू को लेकर पहले से दबाव की स्थिति है और जून से बालू उठाव पर रोक की चर्चा के बीच अवैध खनन और वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं. उनके अनुसार, माफिया, अवैध खनन से जुड़े लोग और कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से नदी, पहाड़ और बालू का दोहन जारी है.

 

वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. विपक्ष ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही