Search

 
 
 

बिहार: जमुई में पुलिस टीम पर हमला, 2 SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, 5 गिरफ्तार

जमुई में अपराधियों का हौसला बढ़ता नजर आ रहा है. जहां गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया. पुलिस टीम कुख्यात अपराधी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव को गिरफ्तार करने जिले के टाउन थाना इलाके के खैरमा मोहल्ला चिमनी के पास गई थी.
 
Patna: जमुई में अपराधियों का हौसला बढ़ता नजर आ रहा है. जहां गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया. पुलिस टीम कुख्यात अपराधी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव को गिरफ्तार करने जिले के टाउन थाना इलाके के खैरमा मोहल्ला चिमनी के पास गई थी. इसी दौरान उसके गुर्गे ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में दो एसआई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, घायलों में एसआई सुनील कुमार साह, एसआई बिक्रम कुमार और सिपाही रणवीर कुमार शामिल हैं. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

 

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर ढीबू यादव सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन सदर अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और छिनतई समेत एक दर्जन से अधिक मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि, हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही