Dhanbad News: झरिया थाना मोड़ स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में रविवार को इत्तेहाद कमिटी की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक दर्जन से अधिक स्थानीय शिक्षकों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें:
समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों ने नवगठित इत्तेहाद कमिटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा के माध्यम से समाज और देश का भविष्य संवारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.
सम्मानित होने वालों में मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन के शिक्षक शाहिद रजा नुमानी और शेख अताउद्दीन, अपग्रेड हाई स्कूल अमलाबाद के शिक्षक आमादउद्दीन राघीब, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के खेल शिक्षक मो. मोहसिन, झरिया रिसोर्स सेंटर के विशेष शिक्षक अखलाक अहमद, ऊपर कुल्ही झरिया स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल के शिक्षक मो. रिजवान और मो. शकील, निजी शिक्षक मो. नजर खान तथा शिक्षक सह नाट्य कलाकार राजेश गोस्वामी और चंदन गोस्वामी शामिल रहे.
एएसजी अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 180 लोगों की डिजिटल उपकरणों से आंखों की जांच की गई. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की बेहतर देखभाल और दृष्टि को सुरक्षित रखने के संबंध में निःशुल्क परामर्श दिया.
जांच के दौरान कई लोगों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें चिकित्सकों ने चश्मे का पावर बताया. वहीं करीब 50 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए. इत्तेहाद कमिटी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की पहल भी की गई. कार्यक्रम में इत्तेहाद कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

