Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झा. विस सत्र: झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार- अनंत प्रताप

विधानसभा सत्र में विधायक अनंत प्रताप देव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पूरी तरह भाजपा को नकार दिया है, इसलिए राज्य में उसकी सरकार नहीं बन पा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विधानसभा सत्र में विधायक अनंत प्रताप देव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पूरी तरह भाजपा को नकार दिया है, इसलिए राज्य में उसकी सरकार नहीं बन पा रही है. उन्होंने कहा कि सदन के 95 प्रतिशत सदस्य नगर निकाय चुनाव में सक्रिय रहे और जनता का समर्थन स्पष्ट रूप से राज्य सरकार के साथ है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि बिहार को अधिक धन दिया जा रहा है. राज्य के बकाया राशि के भुगतान की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ से माताओं-बहनों को सशक्त किया जा रहा है, लेकिन विपक्ष अनावश्यक आलोचना कर रहा है.

 

नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जेपीएससी और जेएसएससी की लंबित परीक्षाएं पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. खेल, पर्यटन, मंदिरों को राष्ट्रीय दर्जा और 23-24 घंटे बिजली आपूर्ति को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही