Search

 
 
 

झा. विस सत्र: सरकार ने माना कि कुख्यात अपराधी ग्रामीण विकास विभाग में ठेकेदारी कर रहा है

Ranchi: बोकारो का कुख्यात अपराधी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़े ग्रामीण विकास विभाग में ठेकेदारी कर रही है. विधायक अनूप सिंह द्वारा पूछा गये तारांकित सवाल के जवाब में सरकार ने इसे स्वीकार किया है. हालांकि इस अपराधी की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने से जुड़े सवाल को टाल दिया है.
 

Ranchi: बोकारो का कुख्यात अपराधी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़े ग्रामीण विकास विभाग में ठेकेदारी कर रही है. विधायक अनूप सिंह द्वारा पूछे गये तारांकित सवाल के जवाब में सरकार ने इसे स्वीकार किया है. हालांकि इस अपराधी की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने से जुड़े सवाल को टाल दिया है.


अनुप सिंह ने सरकार से यह जानना चाहा था कि क्या अपराधी विनोद कुमार की कंपनी तेजर इंटरप्राइजेज, रंगदारी के बल पर काम ले रही है. साथ ही यह भी जानना चाहा था कि क्या तेजस कंपनी के नाम पर विनोद कुमार को चरित्र प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. 


अनूप सिंह द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब मे सरकार ने यह स्वीकार किया है कि विनोद कुमार पर आपराधिक मामले हैं. करीब 20 दिनों पहले उसे हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसकी कंपनी तेजस इंटरप्राइजेज ग्रामी विकास विभाग में ठेकेदार(श्रेणी-1) में निबंधित है. 


ग्रामीण विकास विभाग ने विनोद कुमार को चरित्र प्रमाण जारी करने से इनकार किया है. क्योंकि चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा जांच के बाद जारी किया जाता है. नियमानुसार, विनोद को अपनी कंपनी के नाम काम लेने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र देना पड़ता है. 

 

ग्रामीण विकास विभाग ने अपने जवाब में इस बात की जानकारी नहीं दी है कि पुलिस ने विनोद कुमार के नाम पर चिरित्र प्रमाण पत्र जारी किया है या नहीं. अपराधी विनोद की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के सवाल के जवाब को विभाग ने टाल दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही