Search

 
 
 

JAC कक्षा 9वीं का रिजल्ट जारी, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया. रिजल्ट की घोषणा JAC के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सचिव, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ सूचना अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े गोपनीय कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया. रिजल्ट की घोषणा JAC के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सचिव, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ सूचना अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े गोपनीय कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई.

 

इस वर्ष कक्षा  9वीं की परीक्षा 6  से 7 मार्च 2026 के बीच राज्य भर में आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल छात्राएं अब JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

 

अध्यक्ष ने दी बधाई, असफल छात्रों को किया प्रोत्साहित


परिणाम जारी होने के बाद अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सफल छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा कार्य में लगे सभी कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है.उन्होंने असफल छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि सीखने का अवसर है. उन्होंने छात्रों से निराश न होने और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही