Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jack Dorsey अब Twitter बोर्ड के मेंबर भी नहीं, दिया इस्तीफा, 2021 में छोड़ा था सीईओ का पद

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  ट्विटर के पूर्व सीईओ और फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने ट्विटर के बोर्ड मेंबर से इस्तीफा दे दिया है. बोर्ड मेंबर से हटने का मतलब है कि अब जैक डोर्सी ट्विटर से पूरी तरह बाहर हो गये हैं. डॉर्सी के ट्विटर बोर्ड छोड़ने की खबर ऐसे समय में आयी है, जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है. हालांकि अभी तक इस सौदे पर मुहर नहीं लगी है. (पढ़े,">https://lagatar.in/national-sports-scam-case-cbi-raids-on-18-locations-in-jharkhand-bihar-and-delhi/">पढ़े,

राष्ट्रीय खेल घोटाला केस: झारखंड, बिहार व दिल्ली में 18 ठिकानों पर हो रही CBI रेड )

ट्विटर के बोर्ड मेंबर का कार्यकाल 25 मई को हुआ समाप्त

बता दें कि जैक डोर्सी ने इससे पहले नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ा था. जिसके बाद ट्विटर के CTO पराग अग्रवाल को यह जिम्मेदारी दी गयी थी. ट्विटर के सीईओ पद से हटने के बाद जैक को लेकर कंपनी ने कहा था कि जैक डॉर्सी अपना टर्म खत्म होने तक बोर्ड मेंबर बने रहेंगे. उनका टर्म कल खत्म हो गया. इसके बाद बोर्ड के एनुअल शेयरहोल्डर मीटिंग के दौरान जैक डोर्सी ने फिर से इलेक्शन में भाग नहीं लिया. इसे भी पढ़े : नेशनल">https://lagatar.in/national-hawker-day-footpath-shopkeepers-protest-in-front-of-raj-bhavan-demanding-vendor-card/">नेशनल

हॉकर डे : फुटपाथ दुकानदारों ने राजभवन के सामने दिया धरना, वेंडर कार्ड की मांग की

फेक यूजर्स को लेकर गलत जानकारी देने को लेकर डील पर लगायी रोक

बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने वाली डील कर चुके हैं. इसके बाद वो इस पर कई बदलाव करने की भी तैयारी में है. हाल ही में मस्क ने ऐलान किया था कि कंपनी की ओर फेक यूजर्स को लेकर गलत जानकारी दिये जाने की वजह से यह पूरा समझौता रोक दिया गया है. इसे भी पढ़े : मथुरा">https://lagatar.in/hearing-on-mathura-case-completed-krishna-janmasthan-trust-told-the-court-we-are-the-owners-of-13-37-acres-of-land-including-idgah/">मथुरा

मामले पर सुनवाई पूरी, कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने कोर्ट से कहा, ईदगाह समेत 13.37 एकड़ जमीन के मालिक हम

एलन मस्क ने नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का किया उल्लघंन

डील रूकने के बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ ट्वीट्स के जरिये मस्क पर निशाना साधा था. पराग अग्रवाल ने एलन मस्क पर आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ ट्वीट्स के जरिए कंपनी के साथ हुआ नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (गैर-प्रकटीकरण समझौता) तोड़ा है. एलन मस्क ने रविवार को खुद ट्वीट कर खुलासा किया कि ट्विटर की लीगल टीम ने उन्हें सूचना दी है कि उन्होंने फेक यूजर्स का पता लगाने के लिए रैंडम सैंपल का खुलासा कर के कंपनी के साथ हुए नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है. इसे भी पढ़े : गोपाल">https://lagatar.in/gopal-modi-again-in-controversy-complaining-about-commercial-use-of-parking-corporation-silent/">गोपाल

मोदी फिर विवादों में, पार्किंग का कमर्शियल यूज किये जाने की शिकायत, निगम चुप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही