Search

 
 
 

पत्नी रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने जताया प्यार, लिखा - मेरी यूनिवर्स हो तुम

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज, 10 अक्तूबर को अपना 35वा जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति जैकी भगनानी ने एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रकुल के लिए एक प्यार भरी कविता लिखी है
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज, 10 अक्तूबर को अपना 35वा जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति जैकी भगनानी ने एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रकुल के लिए एक प्यार भरी कविता लिखी है.जैकी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो यह दिन शब्दों से ज़्यादा मायने रखता है, क्योंकि इसी दिन भगवान ने तुम्हें मेरे रास्ते भेजने का फैसला किया

 

 

 

 

अनुग्रह और प्रकाश में लिपटी एक आशीर्वाद, तुम हर गलत को सही महसूस कराती हो मेरी सबसे अच्छी पत्नी, बेटी, बहू, बहन -ऐसा कुछ नहीं जो तुम नहीं कर सकती मैं तुम्हें चांद की गोद से परे, हर ग्रह के अंतहीन स्थान से परे और बृहस्पति, तारों और वापस शुरुआत तक प्यार करता हूं.इसमें उन्होंने रकुल को अपनी मार्गदर्शक, चिकित्सक, जीवन-साथी आदि संबोधनों से भी नवाजा है और उनके सपनों और खुशियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं.

 


रकुल और जैकी की प्रेम कहानी और फिल्म प्रोजेक्ट्स

 

रकुल और जैकी लंबे समय से परिचित रहे हैं, और COVID‑19 लॉकडाउन के दौरान उनकी नज़दीकियां बढ़ीं. बाद में दोनों ने डेटिंग शुरू की और 21 फरवरी 2024 को शादी कर ली.वर्कफ्रंट पर, रकुल जल्द ही फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, आर. माधवन, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद भी हैं. इस फिल्म के निर्देशक अंशुल शर्मा हैं और इसकी रिलीज़ 14 नवंबर 2025 को निर्धारित की गई है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही