Search

जडेजा वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई : विराट कोहली

Virat on IPL Champion : आईपीएल फाइनल में सीएसके ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. फाइनल में रवींद्र जडेजा ने कमाल किया और आखिरी 2 गेंद पर 10 रन बनाकर चेन्नई की टीम को जीत दिला दी. सीएसके की जीत के बाद किंग विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है. कोहली ने इंस्टा पोस्ट पर स्टोरी शेयर की है और सीएसके को बधाई दी है. अपने पोस्ट में कोहली ने जडेजा की तारीफ की है और साथ ही धोनी के लिए भी खास मैसेज किया है. कोहली ने सीएसके की जीत पर लिखा, ``What a चैंपियन, जडेजा वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई..` जडेजा के लिए कोहली ने स्टार की इमोजी पोस्ट की है. इसे भी पढ़ें :JAC">https://lagatar.in/jac-12th-board-result-released-95-97-in-arts-and-88-60-in-commerce-successful/">JAC

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में 95.97 % और कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत छात्र सफल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvvv-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जडेजा के सामने सुदर्शन की पारी फीकी पड़ी

बता दें कि सीएसके ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बैटिंग के लिए कहा था. गुजरात की ओर से बी साइ सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 214 रन बनाये. सुदर्शन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाये.उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाकर गुजरात को विशाल स्कोर दिया. शुभमन गिल 20 गेंद में 39 और रिधिमान साहा अर्धशतक बनाकर आउट हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vvv-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

हालांकि गुजरात की पारी खत्म होने के बाद बारिश आ गई जिससे मैच को रोकना पड़ा. जब मैच शुरू हुआ तो सीएसके को 171 रनों का टारगेट मिला था. चेन्नई ने आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर खिताब अपने नाम करने में कामयाबी पाई. कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजे गए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-many-coincidences-will-be-seen-in-sawan-after-19-years-the-month-will-be-of-59-days/">धनबाद

: 19 वर्ष बाद सावन में दिखेंगे कई संयोग, 59 दिनों का होगा महीना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp