Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : मोबाइल खोजने शराब के अड्डे पर गए व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

  • जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव की घटना
Jadugoda : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के बोंडी टोला के रहने वाले रवि भक्त नामक व्यक्ति को शराब कारोबारी ने शनिवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर मौत के नींद सुला दिया. बताया जा रहा है कि रवि भक्त का मोबाइल गुम हो गया था और वह मोबाइल खोजने गौरी शंकर भक्त, दुर्गा शंकर भक्त व उत्तम कुमार भक्त के शराब के अड्डे पर पहुंचा. जहां उसने उन तीनों के पिता प्रमोथी भक्त से अपना मोबाइल मांगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-candle-march-in-protest-against-the-rape-and-murder-of-a-female-doctor-2/">Kiriburu

: महिला डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
इसे लेकर दोनों को बीच बहस शुरू हुई और तीनों शराब कारोबारी भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर रवि भक्त की हत्या कर दी. देर रात इस घटना की खबर मिलते ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचेे. पुलिस हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक के परिजनों ने रवि भक्त की हत्या में पूरे परिवार की मिलीभगत का आरोप लगाया है. फिलहाल हत्या के सभी आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. इसे भी पढ़ें :  सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही