Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
Jadugora : दुर्गोत्सव को लेकर जादूगोड़ा व उसके आसपास के क्षेत्रों में पूजा पंडाल निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 10 बजे जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने नरवा पहाड़ यूसील कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन किया. विदित हो कि यहां लगभग 25 सालों से मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से होती आ रही है. इस बार भक्तों के लिए कमेटी की ओर से कई तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया है, ताकि लोग पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठा सके. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-the-strike-of-the-contract-workers-of-usil-bagjata-uranium-project-continues-for-the-second-day/">जादूगोड़ा

: यूसील बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

ये थे उपस्थित

इस मौके पर जादूगोडा ग्रुप आफ माइंस महाप्रबंधक मनोज कुमार, खान प्रबंधक मनोरंजन महाली, डॉक्टर पीके अधिकारी, टी भट्टाचार्य, सोमेन त्रिपाठी, एसएन सिंह, एसपी टेंपड, सीबी सिंह, सागर टुडु, पीसी दास, सीएस पंडित, प्रशांत महतो, टीके माझी, धनंजय सिंह, फुलचंद पात्रों, अशोक कालिंदी, एके शील, संदीप हलदर, रवि दत्ता, ठाकुर सुदर्शन भक्त, गाजिया हासदा, समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-voters-of-booths-having-more-than-1500-voters-will-be-transferred-to-another-booth/">आदित्यपुर

: 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों के वोटर्स दूसरे बूथ में किए जाएंगे ट्रांसफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही