Search

 
 
 

Jadugoda News : आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, दो घरों के उड़े एस्बेस्टस

धोबनी गांव में कल शुक्रवार को आधी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. घटना की जानकारी मिलते ही डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू धोबनी गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
 

Jadugoda :धोबनी गांव में कल शुक्रवार को आधी बारिश ने भारी तबाही मचाई है. घटना की जानकारी मिलते ही डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू धोबनी गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.उन्होंने पोटका बीडीओ अरुण मुंडा से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके.

 

आधी तूफान में तबाह हुए चरण बास्के ने कहा कि संध्या चार बजे अचानक उठी आधी में करीबन एक लाख रुपया का एस्बेस्टस टूट कर बिखर गया. अब उसके पास रहने को घर तक नहीं है.इस भीषण गर्मी में खुले के नीचे रहने को मजबूर हैं .


घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा मरम्मत या राहत की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराज़गी भी देखी जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही