Search

 
 
 

Jadugoda:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीआरपीएफ ने वीर शहीदों की याद में दी सशस्त्र सलामी, स्मारक पर माल्यार्पण

जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, जादूगोड़ा जमशेदपुर मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया
 
सीआरपीएफ, ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा में शहीदों की याद में सशस्त्र सलामी देते सम्मान गार्ड.

Bidya Sharma

Jadugoda :  जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, जादूगोड़ा जमशेदपुर मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया. इस अवसर पर डीआईजी रमेश कुमार ने शहीदों के नाम पढ़े तथा कार्मिकों से देश की एकता व अखंडता के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान भी किया. साथ ही सम्मान गार्ड ने शहीदों को सलामी देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया

वीर नारी व परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Uploaded Image

डीआईजी रमेश कुमार ने वीर नारी व परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस मौके पर पवन कुमार डिप्टी कमांडेंट, जफर आलम, मकसूद आलम, तरुण बेरा सहायक कमांडेंट सहित काफी संख्या में जवान उपस्थित रहे.

इनकी याद में मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

यहां बताते चलें कि आज ही के दिन 1959 में भारत-चीन सीमा पर हॉट स्प्रिंग, लद्दाख क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग करती टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया. जिसका भारतीय टुकड़ी ने उप निरीक्षक करम सिंह के नेतृत्व में डटकर सामना किया. इस युद्ध में सीआरपीएफ के 10 बहादुर जवान शहीद हो गए थे. विश्व इतिहास में सीमाओं पर पुलिस बल का यह सर्वोच्च बलिदान था. जिसे सभी केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों द्वारा 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही