Search

Jadugoda : मेनका सरदार को मनाने पहुंचे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू

Jadugoda : टिकट नहीं मिलने से नाराज पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार को मानने की कवायद तेज हो गई है. इधर आज सोमवार को दोपहर एक बजे रांची से राज्यसभा सांसद समेत प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू पोटका पहुंचे. दोनों के बीच उनके हाता स्थित आवास पर काफी देर तक बैठक चली. इस बैठक को काफी गुप्त रखा गया है. मीडिया के अंदर जाने पर पर पूरी तरह रोक है. इससे पूर्व पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी पूर्व विधायक मेनका सरदार से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगा. यहां बताते चलें कि पोटका से टिकट नहीं मिलने की वजह से मेनका सरदार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-binita-debuka-launches-fashion-label-banarasi-gathri/">Jamshedpur

: बिनीता देबुका ने लांच किया फैशन लेबल बनारसी गठरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp