Search

जादूगोड़ा : पुत्र ने रुपए के लिए की वृद्ध पिता की हत्या, थाना में किया सरेंडर

Ghatshila : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव के फदनाडुंगरी टोला के कान्हा टुडू नामक 44 वर्षीय युवक ने बुधवार की सुबह कुदाल और दाउली के प्रहार से अपने वृद्ध पिता जगत टुडू (72 वर्ष) की निर्मम से हत्या कर दी. हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. पिता की हत्या के बाद आरोपी पुत्र थाना जाकर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/JADOOGODA-KUDAL-1-300x224.jpg"

alt="" width="300" height="224" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
मृतक की पत्नी मालती टुडू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए कुदाल और खून से सनी दाउली को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि कान्हू टुडू ने पिता से अपना इलाज कराने के लिए रुपए की मांग की थी. रुपए नहीं देने पर वह आक्रोशित हो उठा और कुदाल और दाउली से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//