Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ाः ओलचिकी परीक्षा में राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू सम्मानित

ओलचिकी परीक्षा में जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ की झारखंड राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू को सम्मानित किया गया. नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में आयोजित समारोह में दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सुमिता मुर्मू ने ओलचिकी की मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक मिले हैं.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : असेका की ओर से आयोजित ओलचिकी परीक्षा में जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ की झारखंड राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू को सम्मानित किया गया. नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में आयोजित समारोह में दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सुमिता मुर्मू ने ओलचिकी की मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है.


इस मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की जरूरत है. इससे झारखंड में ओलचिकी को बढ़ावा. इधर, दिशोम जाहेरगढ़,  यूसिल कॉलोनी में शाम को ऑल ईतुन आसड़ा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 28 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर लोअर, हायर व मैट्रिक के प्रमाणपत्र दिए गए.

 


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरिपोदो मुर्मू उपस्थित थे. आयोजन में आसड़ा के हेडमास्टर दुर्गा प्रसाद मुर्मू व शिक्षिका गुरुबारी सरदार की अहम भूमिका रही. मौके पर माझी बाबा बिरेन टुडू, मुचीराम सोरेन, माझी बाबा दासमथ मुर्मू,  सुसांतो हेम्ब्रम, पर्वत किस्कू, रामसिंह सोरेन,  फुदन मार्डी, शंकर सोरेन, दिलीप मुर्मू, सुनाराम हांसदा, बंगाली टुडू, सालखू मुर्मू, दिनेश टुडू, लक्ष्मी टुडू, बाहा हांसदा, सोनिया माझी, माया मुर्मू, सीता बेसरा सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही