Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

गोलमुरी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: गोलमुरी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

 

जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को एग्रिको कॉलेज के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत गोलमुरी थाना में दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार (उम्र 23 वर्ष) बताया.

 

Uploaded Image

 

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सोनू नायक उर्फ कल्लू (23 वर्ष) और अतुल मुंडा (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें चार स्प्लेंडर और एक पल्सर बाइक शामिल है.

 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राजा सरदार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस पूरे मामले में सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था, जिसकी कार्रवाई से यह सफलता मिली.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही