Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ईद-सरहुल पर ट्रैफिक रूट बदलाव से लोग परेशान, ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी

ईद और सरहुल पर्व को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इसको लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के कई प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  ईद और सरहुल पर्व को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इसको लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के कई प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है.

 


हालांकि, जानकारी की कमी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोग अपने सामान्य रास्तों से निकल पड़े, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई. ट्रैफिक पुलिस को लोगों को समझाने और वैकल्पिक रास्तों पर भेजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

Uploaded Image

 

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी देखी गई. कुछ लोग पुलिस की बात मानकर दूसरे रास्तों से गए, जबकि कुछ लोग उसी रास्ते से जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस से उलझते नजर आए.

 

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुसार, सड़कों पर नमाज अदा किए जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे और भी लोगों को परेशानी हो सकती है. फिलहाल पुलिस यात्रियों को समझाकर अलग-अलग मार्गों से भेज रही है.

 

Uploaded Image

 

आपको बता दें कि ईद और सरहुल पर्व को लेकर शहर के संवेदनशील और विभिन्न चौक चौराहों पर दो हजार फोर्स की तैनाती की गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही