Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे ग्राउंड में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक रेलवे ग्राउंड में आयोजित मुख्य नमाज में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे.
Advertisement
Advertisement
  • अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया
  • एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

Dhanbad :  कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक रेलवे ग्राउंड में आयोजित मुख्य नमाज में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे.

 

सामूहिक इबादत के दौरान देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं. सुबह से ही सफेद लिबास और इत्र की खुशबू से सराबोर नमाजियों का कारवां रेलवे ग्राउंड की ओर बढ़ने लगा था. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरे पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी.

 

Uploaded Image

 

निर्धारित समय पर नमाज शुरू होते ही हजारों सिर एक साथ सजदे में झुके, जो अनुशासन, एकता और आस्था का अद्भुत नजारा पेश कर रहा था. नमाज के बाद उपस्थित गणमान्य लोगों और समाजसेवियों ने शांति, सौहार्द और इंसानियत का संदेश दिया. 

 

नामाजियों ने कहा कि रमजान का पाक महीना हमें सब्र, त्याग और सेवा की सीख देता है और ईद उसी साधना का रूहानी इनाम है, जो हमें प्रेम और भाईचारे के साथ जीने की प्रेरणा देता है.  प्रबुद्ध जनों ने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं में एकता का प्रतीक है. 

 

यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर देश की खूबसूरती बढ़ाते हैं. उन्होंने अपील की कि समाज में नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और सभी को मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए.

 

Uploaded Image

 

इस वर्ष ईद का त्योहार नवरात्रि के पावन अवसर के साथ मनाया गया, जिसने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी साझा कीं. यह दृश्य इस बात का प्रमाण रहा कि त्योहार दिलों को जोड़ने का माध्यम होते हैं.

 

वहीं प्रशासन द्वारा रेलवे ग्राउंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा. स्वयंसेवकों ने भी नमाजियों की सुविधा में अहम भूमिका निभाई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खुशियां बांटी और सेवइयों का आनंद लिया, जिससे ईद की मिठास और बढ़ गई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही