Search

 
 
 

गिरिडीह : ईद की खरीदारी करने जा रही महिला की बस की चपेट में आकर मौत, बेटा घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां बाल्टी कारखाना के समीप एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पहाड़ीडीह निवासी शेरुन निशा (40 वर्षीय)की मौत हो गई. जबकि उनका बेटा शाहिल (20 वर्षीय) घायल हो गया.
 
  • आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम हटवाया
  • मंत्री सुदिव्य ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Giridih :  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां बाल्टी कारखाना के समीप एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पहाड़ीडीह निवासी शेरुन निशा (40 वर्षीय)की मौत हो गई. जबकि उनका बेटा शाहिल (20 वर्षीय) घायल हो गया. 

 

बताया जाता है कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से ईद की खरीदारी करने गिरिडीह बाजार जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एसएसटी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं घायल बेटे शाहिल का इलाज जारी है.

 

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की, जिससे उसके शीशे टूट गए. सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी कोसर अली समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.

 

वहीं सूचना मिलने पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही